स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार,7.12 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 31 अक्टूबर। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी ने सभी थाना कोतवाली पुलिस को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में लकसर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान के साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उस्मान अली पुत्र सुलेमान निवासी एथल बुजुर्ग थाना पथरी को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे 7.12 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई समीप पाण्डे, हेडकांस्टेबल पंचम प्रकाश व अरविन्द रावत शामिल रहे।

Leave a Reply