महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने किया लेखक संदीप विज की पुस्तक ए मैजिक टू अट्रेक्ट प्रास्पेरिटी का विमोचन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 3 नवम्बर। लेखक संदीप विज की पुस्तक ए मैजिक टू अट्रेकट प्रास्पेरिटी का विमोचन श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महाराज ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी, कनखल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज सवन्नी व दिल्ली के व्यापारी नेता अमित बंसल भी मौजूद रहे। लेखक संदीप विज को आशीर्वाद देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि नए लेखकों को अवसर मिलना चाहिएफ। भारत प्रतिभाओं का देश है और लेखनी भारत की आत्मा है।

संदीप ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर ये पुस्तक की रचना कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ही दुनिया को भाषा और अंक का ज्ञान दिया। पुस्तक के लेखक संदीप विज ने कहा कि उनका मकसद प्राचीन वैदिक रहस्य को आधुनिक जीवन से जोड़ने में सहायक बनाना है। जिससे पाठक ब्रह्मांड को एक उच्च परिशुद्धता वाली ब्राह्मंडीय मशीन के रूप में समझ कर सच्ची समृद्धि आध्यात्मिक संतुष्टि और वित्तीय स्थिरता प्राप्त कर सकें।

जहां दिव्य उर्जा मानव भाग्य का दर्शन कर सके और पाठको को परिवर्तनकारी आध्यात्मिक परंपराओं और व्यावहारिक पद्धतियों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हो। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने लेखक संदीप विज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कुछ शक्तियां युवाओं को भटकाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में अपनी परंपराओं और संस्कारों से युवाओं को जोड़ना एक बड़ी चुनौती बन गई है। लेखक ही भोग वादी सभ्यता की और बढ़ते युवाओं के आकर्षण को परंपरांओं और संस्कारों की तरफ मोड़ सकते हैं।

Leave a Reply