जिलाधिकारी से जलसंस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 17 नवम्बर। व्यापारी नेता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार की कई कालोनियों में बिजली व जलापूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जल संस्थान व विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि अनियोजित ढंग से किए जा रहे कार्यो के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की कई कालोनियों में 24 घंटे से अधिक समय से जलापूर्ति बाधित है। कई इलाकों में बिजली भी गुल है।

क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में 48 घंटे लगाए जाते हैं। 24 घंटे से जनता पानी के लिए परेशान है। कई इलाकों में विद्युत सप्लाई भी बाधित है। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। फोन करने पर अधिकारी कोई जबाव नहीं देते हैं। सुनील सेठी ने कहा कि जिला प्रशाशन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करे और जिम्मेदारी का पालन कराए।

सेठी ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर जल संस्थान और विद्युत विभाग के दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। मांग करने वालो में मुख्य रूप से राजेश पांडे, भगीरथ प्रजापति, हरिमोहन भारद्वाज, लालजी यादव, अमित अरोड़ा, राकेश सिंह, एसएन तिवारी, अनिल तिवारी, अमृत पाल, रोहित अरोड़ा, अनिल कोरी, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply