हरिद्वार, 25 नवम्बर। नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 4.59 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।
मंगलवार को एसआई देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल कुलदीप बगासी व कांस्टेबल मनीष ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए किराएदार के रूप में सलेमपुर रह रहे सिविल लाइंस रूड़की निवासी मुनीर पुत्र शमशाद आरटीओ कार्यालय तिराहा रोशनाबाद से स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया।




