पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार, 11.02 ग्राम स्मैक बरामद

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 25 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्ज से 11.02 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाते हुए लालपुल से नहर पटरी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम निवासी मोहल्ला सोनिया बस्ती ज्वालापुर को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल सुनील शर्मा, अर्जुन चौहान, रविंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply