भाजपा में सम्मिलित हुए कांग्रेस पार्षद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 7 जनवरी। वार्ड 6 के कांग्रेस पार्षद कैलाश भट्ट कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर देहरादून स्थित मंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं कहा कि हरिद्वार शहर में कांग्रेस में चल रही गुटबाजी व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते मोहभंग होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्षद भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने कहा कि हरिद्वार शहर के कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षद मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी और कई पदाधिकारी संपर्क में है जो जल्द ही भाजपा परिवार में सम्मिलित होंगे। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी के हितों का ख्याल रखा जाता है।

समाज के सभी वर्गों के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं। आपसी गुटबाजी व कलह के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। कैलाश भट्ट ने कहा कि महानगर कांग्रेस व मेयर अनिता शर्मा व उनके पति कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते हैं। वार्ड पार्षद अपने वार्डो की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में फैसले नहीं ले पा रहे हैं। मात्र बयानबाजी कर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सम्मिलित होकर भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *