विडियो :-शराब बेच रहे सात लोग पकड़े

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 19 फरवरी। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 166 पव्वे बरामद हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खड़खड़ी क्षेत्र से कुलदीप भारती को 25 पव्वे, राजेश को भूपतवाला से 22 पव्वे, अमन को रोड़ीबेलवाला पानी की टंकी के पास से 24 पव्वे, अशोक उर्फ सग्गू को इन्द्राबस्ती से 35 पव्वे, शंकर को रेलवे पटरी हरकी पैड़ी क्षेत्र से 18 पव्वे, कालूराम को सचिन होटल के पास से 22 पव्वे तथा दयाचंद को ब्रह्मपुरी से 20 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो सट्टा कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लगभग 1 लाख 40,000 की रिकवरी हुई है। शराब व सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा।