तनवीर
कश्यप समाज को दिया जाए अनुसूचित जाति का दर्जा-बुद्धसिंह कश्यप
हरिद्वार, 28 फरवरी। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम समिति की बैठक हाईवे स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित की गयी। बैठक में नेपाल कश्यप को राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह सरकार का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में कश्यप समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग भी की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप व संचालन देवराज कश्यप ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बुद्ध सिंह कश्यप ने कहा कि नेपाल कश्यप को राज्य मंत्री का दर्जा देकर सरकार ने पूरे कश्यप समाज का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज हमेशा ही भाजपा का समर्थन करता रहा है। पार्टी को संगठन में भी समाज को पर्याप्त भागीदारी देनी चाहिए। साथ ही अगले विधानसभा सत्र में कश्यप समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने के लिए विधेयक लाया जाए। देवराज कश्यप ने कहा कि आर्थिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़े होने के बावजूद कश्यप समाज ने हमेशा ही देश की प्रगति में योगदान किया है।
भाजपा के समर्थक वर्ग में प्रमुखता से शामिल कश्यप समाज को सरकार व पार्टी में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। सरकार व पार्टी को समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कैबिनेट व विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर अनुसूचित जाति का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने सम्मान की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। एकता के बल पर ही समाज को पहचान मिलती है। कश्यप निषाद सगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप व राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संगठित रहना होगा।
अपने हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए मतभेदों को भुलाकर सरकार के समक्ष अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रयासरत रहें। समाज के हितों में मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। कश्यप समाज लगातार सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाता चला आ रहा है। उन्होंने नेपाल सिंह कश्यप को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। संस्थापक कुशेंद्र कश्यप व शिवकुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करें।
समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। कुरीतियों को दूर करने में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम समिति सामाजिक सरोकारों में अपना योगदान दे रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान, कोरोनेा काल में जरूरतमंदों को भोजन वितरण करने के साथ साथ कन्या भ्रूण हत्या जैसे मामलों को लेकर भी गंभीरता से प्रयास कर रही है। समाज की एकता अखण्डता को लेकर सभी को प्रयास करने चाहिए। सरकार को जल्द से जल्द समाज की जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देना चाहिए। बैठक में भाजपा लकसर मण्डल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप व चरण सिंह कश्यप ने भी सरकार का आभार जताया।