वाहन चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

7 बाईक व एक स्कूटी बरामद

हरिद्वार, 6 मार्च। सिडकुल थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बाईक व एक स्कूटी बरामद की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरों को गिरफ्तार करने लिए थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आन्नेकी पुल के पास से तीन आरोपियों विपुल त्यागी व अमित कुमार निवासी मुजफ्फरनगर उ.प्र तथा रविन्द्र निवासी शामली उ.प्र. को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर केविन केयर के पीछे नाले में छिपाकर रखी गयी बाईक व स्कूटी बरामद की गयी।

आरोपियों ने सभी वाहन अलग-अलग जगह से चोरी किए थे। इस दौरान सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग व थाना अध्यक्ष एलएस बुटोला भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एलएस बुटोला, एसआई मनीष सिंह नेगी, संदीप चौहान, अर्जुन कुमार, निशा सिंह, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, चंद्रमोहन, प्रेमसिंह, सतीश नौटियाल, रविन्द्र रावत आदि शामिल रहे।