संत को शोभा नहीं देता अभद्र व्यवहार-फलाहारी बाबा

Haridwar News
Spread the love


प्रमोद गिरी

हरिद्वार, 2 अप्रैल। बाबा रामदेव आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सीताशरण दास फलाहारी बाबा ने अपर कुंभ मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि साधु को किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। प्रैस को जारी बयान में फलाहारी बाबा ने कहा कि साधु तो भगवान के समान होते है, साधु के अंदर क्षमा होनी चाहिए लेकिन कुछ साधु संत उदंड हो गए। जिससे बैरागी कैंप में यह घटना घटित हुई। जो सन्त समाज की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने कहा कि पहले भी बिना सरकार की सहायता के कुम्भ का आयोजन होता था। लेकिन अब कुछ राजनैतिक सन्त प्रशासन पर और सरकार पर दबाव बनाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते है जो सन्त समाज को शोभा नहीं देता है।