एनयूजे ने ग्रामीणों को वितरित की स्वास्थ्य किट

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 11 जून। नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम टांडा भागमल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। वितरित की गई स्वास्थ्य किट में आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि ग्राम वासियों को वितरित करते हुए नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के संरक्षक व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट व औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने ग्राम वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताने के साथ आवश्यकता पड़ने पर दवाइयों के उपयोग के विषय में भी जानकारी दी।

उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे ग्रामीणों की भ्रांतियां दूर करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे आप अपने साथ-साथ परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित उपाय है। ग्राम प्रधान मोतीराम ने ग्रामीणों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव ही सुरक्षा है।

इस अवसर पर नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष सरदार विक्रम सिंह सिद्धू, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील शर्मा, पत्रकार सूर्या राणा, एसआईडी सुरेंद्र भंडारी, केके शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सतीश कश्यप, देवराज कश्यप, सिद्धांत कौशिक आदि मौजूद रहे।