शराब की तस्करी करते पकड़ा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 जून। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कनखल पुलिस ने मन्नु निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार को जगजीतपुर अड्डे के पास से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 40 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व बृजमोहन शामिल रहे।