तनवीर
हरिद्वार, 14 जुलाई। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने मांग की कि मोरा ताला ज्वलैर्स शोरूम लूटकांड का खुलासा करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. व उनकी टीम को राज्य सरकार को सम्मानित करना चाहिए। करोड़ों के लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का हौसला बढ़ाए जाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। सुनील अरोड़ा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस व उनकी टीम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार के इतिहास में हुई करोड़ों की डकैती से व्यापारी वर्ग के साथ आम जनमानस में चिंता का वातावरण बन गया था। लेकिन एसएसपी ने अपनी टीम के साथ कई राज्यों में वांछित कुख्यात लुटेरों के गिरोह को गिरफ्तार कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा उत्पन्न किया है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा की और से जल्द ही पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने से शहरवासियों को राहत मिली है।
जिस गैंग को आठ राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी। उसे हरिद्वार पुलिस वारदात के बाद चार दिन में गिरफ्तार कर इतिहास रच दिया। हरिद्वार पुलिस के इस कारनामे पूरे देश में उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस का सम्मान व गौरव बढ़ा है।