संस्कृत भाषा का उत्थान और संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं को दूर करे सरकार-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 सितंबर। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महंत शुभम गिरी ने कहा की संस्कृत अध्यापकों का स्तर सुधारने वाले व उनकी वेतन संबंधी समस्याओं को दूर करने में यूपी के तत्तकालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर संस्कृत की दशा सुधारने और संस्कृत अध्यापकों को सम्मान देने के लिए मुलायम सिंह यादव के योगदान की सराहना करने पर सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का धन्यवाद करते हुए भाजपा सरकार से अपील की कि संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए कार्य करें और राज्य सरकार और संस्कृत विद्यालय में खाली पदों पर यथाशीघ्र नियुक्त करे। संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखंड राज्य को आगे आना चाहिए। राज्य सरकार इस विषय पर विशेष तौर ध्यान दे। संस्कृत शिक्षकों का सम्मान करते उनकी समस्याएं दूर करे।