हिमालय पर्यटन निगम का अधिकारी लापता, परिजन कर रहे तलाश

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार :-हिमालय पर्यटन निगम के सेवानिवृत अधिकारी मोहन लाल शर्मा लापता हो गए हैं वह बुधवार की सुबह को सैर पर निकले थे लेकिन वापस नहीं आए। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।मोहनलाल बुधवार की सुबह अपने घर जगतसुख, (मनाली) से सैर के लिए निकले थे ,लेकिन वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तथा साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से मोहन लाल शर्मा को ढूंढने का प्रयास करा।

उनके परिजन रमन शर्मा ने बताया कि वे रोज की भांति ही बुधवार को सैर के लिए निकले थे। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आग्रह किया गया कि उनके बारे में अगर कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल ही पुलिस तथा उनके परिजन रमन शर्मा को दी जाए। रमन शर्मा ने अपना संपर्क नंबर 708020439 जारी कर गुमशुदा की सूचना देने की अपील की है।

लापता मोहन लाल शर्मा को उनके परिजन, सगे संबंधी हरिद्वार में भी तलाशने के लिए पहुंचे हैं रिश्तेदारों से लगातार संपर्क कर सेवानिवृत्त अधिकारी मोहन लाल शर्मा की तलाश करने में जुटे हुए हैं