भू कानून बनाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए सरकार-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 6 अक्तूबर। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने राज्य सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मजबूत भू कानून बनाने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा लंबे समय से भू कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार आयोग का गठन कर पर्वतीय क्षेत्र में कृषि भूमि, वन भूमि, आवास विकास प्राधिकरण के पास कितनी भूमि है। निगमों और नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, और सिंचाई विभाग के पास कितनी भूमि है।

इस पर एक श्वेत पत्र जारी करे। इसके बाद उत्तराखंड में भू कानून बनाया जाए। नेता प्रतिपक्ष सत्ताधारी मुख्यमंत्री मंत्रियों को और सभी विधायकों को और सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर एक भू कानून का प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने कहा अगर 2022 विधानसभा चुनाव अगर पार्टी के राष्ट्रीय हाईकमान ने उन्हें मौका दिया और विधानसभा चुनाव जीत गए तो उत्तराखंड के युवाओं की आवाज उठाते हुए वे देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग उठाएंगे।

उत्तराखंड में मजबूत भू कानून और ऋषिकेश आईडीपीएल शुरू करने, ऋषिकेश में होटल मैनेजमेंट का विश्वविद्यालय बनाने, उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए विधानसभा में लगातार आवाज उठाएंगें।