शस्त्र पूजन कर धर्म व राष्ट्र रक्षा का संकल्प ले –पंडित अधीर कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 15 अक्टूबर। दशहरे पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के सानिध्य में अखाड़े के सदस्यों ने शस्त्र पूजन कर धर्म व राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा व अधर्म के नाश के लिए ही शस्त्र संधान कर रावण वध किया था। जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग को धर्म रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आज जिस प्रकार समाज में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़े हैं। ऐसे में अनाचार रूपी रावण के खात्मे के लिए युवाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। दशहरे के पावन अवसर पर सभी को भगवान श्रीराम जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर महिलाओं व बेटियों के संरक्षण सवंर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात कर ही आदर्श समाज व राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है तथा रामराज की कल्पना को साकार किया जा सकता है।