अमरीश
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर जोर दें पत्रकार -वीर सिंह बुदियाल
पत्रकारों पर देश और समाज को संवारने की जिम्मेदारी- एसपी सिटी
हरिद्वार, 31 अक्तूबर। एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने पर जोर देना चाहिए। शासन प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सच्चाई को उजागर करना चाहिए। यही पत्रकारिता का धर्म है और पत्रकारों को सदैव अपने धर्म का पालन करना चाहिए। एडीएम वीर सिंह बुदियाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों पर देश और समाज को संवारने की जिम्मेदारी कायम रहती है। इसलिए पत्रकारों को सदैव ईमानदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम देना चाहिए। स्वार्थ के वशीभूत होकर गलत चीजों को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।
नेगेटिव पत्रकारिता से कई बार स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाती है। इसलिए पत्रकारों को सदैव सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देना चाहिए। समाजसेवी अमित भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच की कड़ी है। सरकार से ज्यादा आमजन का विश्वास पत्रकारों पर बना रहता है। पत्रकारों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना एवं सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है। समाजसेवी संदीप रुहेला ने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता में भी बदलाव आया है।
पत्रकारिता में कई चीजें आसान हुई हैं। वही पत्रकारों के सामने चुनौतियां भी बढ़ी हैं।रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड जिला हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल ग्रांड शिवा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनूप सिंह सिद्धू अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश पांडे महामंत्री, विनीत धीमान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर एआर खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा सचिव, पंकज स्वानी सचिव समारोह, सद्दाम हुसैन सचिव, योगेश शर्मा सहसचिव के साथ सदस्य कार्यकारिणी में प्रभात कुमार, राकेश कुमार वर्मा, संजय लांबा ,नावेद अख्तर ने शपथ ली।
इस मौके पर नवीन कुमार, डॉ अनिल कुमुद, बबलू थपलियाल, गुलफाम अली, अनुभव गर्ग, पंकज जायसवाल, शिवाकांत पाठक, गौरव कुमार, अशोक गिरी, संजय कश्यप, संजय पटुवर, हिमांशु बहुगुणा, वीके त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, विक्रम सिंह सिद्धू, हिमांशु, मृदुल कौशिक, नाथीराम, संजय आर्य, जितेंद्र चैरसिया, अमित गुप्ता, लव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।