शिकायतों और समस्याओं पर ध्यान नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 1 मई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता की शिकायतों और समस्याओं पर ध्यान नहीं देने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ईमेल से भेजे पत्र में सुनील सेठी ने कहा है कि भूमिगत विधुत लाइन का कार्य होने के बाद जर्जर पोल, जगह जगह लापरवाही से लटके मीटर, हादसों को न्योता दे रहे हैं। जिससे हरसमय खतरे की संभावना बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है।

भूमिगत विद्युत लाईन होने के बावजूद विभाग द्वारा जरा सी बारीश होने या हवा चलने पर विद्युत आपर्ति बंद कर दी जाती है। कर्मचारियों पर अधिकारियों का कोई अंकुश नहीं है। शिकायत करने पर कर्मचारी शिकायतकर्ता से अभद्रता करते हैं। सेठी ने कहा कि समस्याओं को दूर करने में नाकाम अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाएं। जर्जर पोल, बक्सों आदि को बदला जाए। समस्याएं दूर नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष जितेंद चैरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, एसएन तिवारी, पंकज माटा, अनिल कुमार, भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, गणेश शर्मा, मनोज ठाकुर, तरुण यादव, दीपक कुमार, अंकुश अरोड़ा, रवि शर्मा, राजेश भाटिया, उमेश चैधरी, रोहित भसीन, मनीष कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *