अभियान चलाकर किया नशे के प्रति जागरण

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 7 दिसम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिबड़ी क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाते हुए लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि नशे की लत का शिकार होकर बर्बादी तरफ बढ़ रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। नशा एक सामाजिक बुराई है।

युवा वर्ग के नशे की लत का शिकार होने के कारण कई परिवार बर्बादी हो चुके हैं। नशे का शिकार युवा लत पूरी करने के लिए कई बार आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त हो जाते हैं। युवाओं को इस बुराई से बचाने और उनके पुर्नवास के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक हैं। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।

ऐसे युवाओं को चिन्हित कर उनके परिवार की सहमति से पुर्नवास के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। युवा कांग्रेस नेता रविश भटीजा ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जनजागरण अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस अवसर पर मनोज जाटव, विश्रांत शर्मा, कार्तिक शर्मा, पंकज अग्रवाल आदि शामिल रहे।