इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 8 दिसम्बर। इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की राजधानी देहरादून स्थित होटल दून में हुई बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी डा.एनएस ताकुली ने राज्य शाखा कार्यकारिणी की घोषणा की। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान की संस्तुति पर गठित कार्यकारणी में डा मुकेश चौहान प्रदेश अध्यक्ष, डा.आदर्श शर्मा सचिव, डा.गणेश मेवाड़ी उपाध्यक्ष, डा.बीएल आर्य संगठन मंत्री, डा.अमरपाल कोषाध्यक्ष, डा.एसपी डोभाल कार्य क्रियान्वयन मंत्री, डा.सतीश चन्द्र प्रचार मंत्री, डा.एमटी महामंत्री, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चैहान लीगल एडवाइजर, डा.संजित सिंह राणा प्रदेश मंत्री के अलावा डा.मनोज पंवार, डा.एम एस रावत, डा.प्रकाश मनकोटी, डा.दिनेश चन्द्र पाटनी, डा.आरपी नौटियाल व डा.नन्दन सिंह बिष्ट सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नयी कार्यकारिणी चिकित्सकों व संगठन के बीच सेतु की भूमिका अदा करते हुए दोनों के हित में कार्य करेगी। डा.चौहान ने कहा कि आगामी 11 जनवरी को हरिद्वार में आयोजित हो रहे मैटी जयंती समारोह में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।