कार में शराब की पेटियां लादकर ले जा रहा चालक गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 जनवरी। विधानसभा चुनाव मे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बलेनो कार में शराब की पेटियां लादकर ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा शिवालिक नगर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बलेनो कार जिसमें दो लोग सवार थे, को रोककर तलाशी ली तो देसी शराब की चार पेटियां बरामद हुई। इस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अपना नाम सलमान निवासी माजरी स्टैंड बहादराबाद बताया। उसने फरार हुए अपने साथी का नाम राजा उर्फ इरफान निवासी दादूपुर गोविंदपुर बताया।

पुलिस ने गिरफ्तार चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया। फरार हुए राजा उर्फ इरफान की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, गैस प्लांट चैकी प्रभारी एसआई अरविन्द रतूड़ी, कांस्टेबल विपिन कुमार व राजेंद्र शामिल रहे।