आलानकब सहित गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 27 जनवरी। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को आला नकब के साथ गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत आरोपी अनुज निवासी बाल्मिीकि बस्ती ज्वालापुर को आला नकब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कृष्ण कुमार एवं हेमंत पुरोहित शामिल रहे।