भाजपा अपने अनुशासन, जनता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ देश में कार्य कर रही है— श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार,11 मार्च। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भाजपा अपने अनुशासन, जनता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ देश में कार्य कर रही है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आई है।

प्रधानमंत्री मोदी आज पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता है। जिन्होंने संपूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह अपराध पर अंकुश लगाया है और प्रदेश की सत्ता का संचालन भली-भांति किया है। उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों का सम्मान हमेशा से करती आई है और संतों के आशीर्वाद से ही भाजपा उत्तराखंड सहित देश का चहुमुखी विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति हर वर्ग का ध्यान रख रही है। समाज का समुचित विकास और लोगों का हित भाजपा पार्टी में ही सुरक्षित है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बंपर जीत के लिए संपूर्ण संत समाज प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं प्रदान करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भी विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई दी। जीत की बधाई देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता व उनके द्वारा लागू की गयी कल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कुशल रणनीति के चलते उत्तराखण्ड में भाजपा को बड़ी जीत मिली।
आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने भाजपा की जीत पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर से चार राज्यों में सत्ता सौंपी है। भाजपा जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने भी भाजपा की प्रचण्ड जीत पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *