किन्नर अखाड़े की महामण्डलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने किया विधायक आदेश चौहान का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने विधायक आदेश चौहान का उनके घर पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार अपने सुशासन अनुशासन और देशभक्ति के लिए समर्पित माने जाने वाली वाली पार्टी है और भाजपा में ही सभी वर्गों का हित समाहित है।

विधायक आदेश चौहान अपनी कुशल कार्यशैली और व्यवहार की वजह से तीसरी बार विधायक बने हैं और अपने क्षेत्र के लिए विकास के बेहतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने धारा 370, तीन तलाक और राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों को हल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी सरकार की विदेश नीतियों के कारण आज पूरे विश्व में भारत का एक अहम स्थान है। भारत के इतिहास में पहली बार भारत रक्षा क्षेत्र में निर्यात कर रहा है। पूरे देश में सुशासन लागू है। मोदी सरकार की रीती नीतियों से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहा है।

देश की आजादी के बाद भारत का जो समग्र विकास होना चाहिए था। वह नहीं हो पाया है। अब धीरे-धीरे देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। पूजानंद सरस्वती ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और पतित पावनी मां गंगा की कृपा से आदेश चौहान अपने क्षेत्र के लिए और चहुमुखी विकास कार्य करेंगे और रानीपुर विधानसभा का कायाकल्प करेंगे।