हनुमानगढ़ी में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्यौहार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार की अति प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर कनखल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म दिवस रामनवमी भव्यता के साथ आयोजित किया गया तथा वर्ष में चार बार स्थापित की जाने वाली धर्म ध्वजा भी स्थापित की गई मंदिर के सेवक ज्योतिर्विद डॉ पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने भक्तों के मध्य कथा वार्ता में बताया कि श्रीराम व्यवहारिक मर्यादित सांस्कृतिक व्यक्तित्व के साथ-साथ सनातन वैदिक धर्म में वर्णित मोक्ष प्राप्ति के आधार हैं ‘मरा मरा’ जपते जपते भी वाल्मीकि का व्यक्तित्व बन जाता है।

इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए भजन ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला’ की तरंग में भक्तों ने भावविभोर होकर नृत्य किया। रामचरितमानस का व्याख्यान पंडित गजाधर शास्त्री व पंडित गिरी जोशी द्वारा किया गया इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने राम जन्म प्रसाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।