सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच करायी जाए-सुरेंद्र तेश्वर

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 मई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि नगरनिगम में चल रही सहकारी समितियों में लोन प्रकरण मे निगम कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों पर मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री एवं जिला अधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने की मांग की जाएगी। प्रैस को जारी बयान में सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि कुछ कर्मचारियों के शिकायती पत्र संगठन को मिलें हैं।

जिनमें सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए संगठन के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी जांच की मांग के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें संलिप्त सहकारी समिति के पदाधिकारियों के साथ सम्बन्धित अधिकारियों की भी शिकायत की जायेगी। तेश्वर ने कहा कि ये प्रकरण बहुत गम्भीर है तथा जिन कर्मचारियों का नियम विरूद्ध पैसा काट लिया गया है,उसे वापस दिलाने का प्रयास किया जायेगा।