भाजपा हरिद्वार मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 जून। भाजपा हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में किया गया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता तथा महामंत्री तरूण नैय्यर के संचालन में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मदन कौशिक के अलावा जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश जमदग्नि भी बैठक में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कड़ी मेहनत के चलते लगातार दूसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल में देश की दशा व दिशा बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को विकास, सेवा एवं वंचितों के कल्याण से जोड़ा है। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्यों के चलते लगातार दूसरी बार उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है।

मंडल महामन्त्री तरुण नैयर ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने विधायक के रूप में मदन कौशिक के विकास कार्यों और आम आदमी के लिए सर्व सुलभता के चलते उन्हें पांचवी वार विधानसभा में पहुंचाया है। बैठक के दौरान लगातार पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीतने पर मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में दिनेश पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, विकल राठी, सुन्दर शर्मा, मुकेश पुरी, पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जौली, कमल ब्रजवासी, गौरव भारद्वाज, वीरेंद्रदत सेमवाल, पूनम मखीजा, विनीत धीमान, महेश गौड़, सीताराम बड़ोनी, डा.श्यामपुरी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।