आप कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

Politics
Spread the love

अमरीश


सभी को करनी चाहिए कांवड़ियों की सेवा-संजय सैनी
हरिद्वार, 22 जुलाई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में प्रेमनगर चैक पर गंगाजल लेकर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर फल और खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि सावन माह में करोड़ो शिवभक्त कावड़ियें धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा जल लेने आते है।

कोविड के चलते दो वर्ष बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। । कांवड़ियों की सेवा से मन को प्रसन्नता मिलती है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कांवड़ियों की यात्रा सकुशल पूरी होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता सिंह, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष किरन कुमार दुबे, नवीन मारया, श्रवण गुप्ता, अंशुल सैनी, अम्बरीष गिरी, संजय गौतम, पवन कुमार, विशाल सैनी, सचिव निर्वाण सैनी, श्रवण गुप्ता, विशाल सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, युवा मोर्चा उपाद्यक्ष पवन बर्मन, शिशुपाल सिंह नेगी, दीप्ति चौहान, अंशुल शर्मा, प्रवीण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।