समान नागरिक संहिता को लेकर समिति की तीसरी बैठक

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की तीसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई । न्यायाधीश (सेवानिवृत रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, शत्रुघ्न सिंह, आई०ए०एस० (सेवानिवृत), सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, श्री मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।