देश के गौरव और सम्मान को इंगित करता है तिरंगा झण्डा-अनीश अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 7 अगस्त। समाजसेवी अनीश अरोड़ा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी हर घर तिरंगा योजना के तहत सभी को अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराना चाहिए। झंडा किसी भी देश के गौरव और सम्मान को इंगित करता है और इसका बहुत महत्व है। भारत का तिरंगा झंडा देश की आन बान और शान है। प्रत्येक भारतीय तिरंगे को प्यार करता है और सम्मान करता है।

तिरंगा प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करता है। राष्ट्र ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान को पूरे देश में फैलाने के लिए ही सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अभियान प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय झंडे से जुड़ने में मदद करेगा। अनीश अरोड़ा ने हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

आजादी का अमृत महोत्सव भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। एक जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक होने के नाते सभी को इसमें सम्मिलित होकर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहिए।