एचआरडीए ने सील किया तीन मंजिला भवन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अगस्त। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एचआरडीए ने शिवलोक कालोनी में किए गए तीन मंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है

इसी कड़ी में गुरूवार को भी अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई शिवलोक कॉलोनी में किये गए 3 मंजिला अवैध निर्माण को सहायक अभियंता पंकज पाठक, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम ने सील कर दिया। अवैध निर्माण, प्लाटिंग आदि के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।