मेयर व विधायक ने विकास कार्यो का उद्घाटन किया

Haridwar News Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 11 जून। रानीपुर विधानसभा अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र के वार्ड 57 और 55 में मेयर अनिता शर्मा और विधायक आदेश चैहान ने सड़क, नाली, पुलिया आदि निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए थे। जिसे अब शुरू किया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग से नए वार्डो का विकास कार्य तेजी से किया जायेगा। जिसमे मेयर का पूरा सहयोग मिल रहा है। मेयर ने कहा कि नगर निगम में शामिल नए वार्डो का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। सबसे अधिक परेशानी नए वार्डो में है। पूर्व में उक्त वार्ड ग्राम समिति में थे। जिसके कारण इनमें नाली, पुलिया, सड़क आदि की समस्या बनी हुई थी।

अब निगम में शामिल होने के बाद इनमें विकास कार्य जोरशोर से किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों वार्डो में कार्य नगर निगम निधि से हो रहे हैं। जिसका खर्च लगभग 25 लाख रूपए है। निगम समस्त 60 वार्डो में विकास कार्य करा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद मनोज परालिया, अनिल मिश्रा, देवेश गौतम, एई पवन कोट्याल, जेई शशि खंडूरी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।