6 पेटी देसी शराब सहित दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 सितम्बर। थाना पथरी पुलिस ने दो लोगों को देसी शराब की 6 पेटी सहित गिरफ्तार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम ने नीतिश निवासी तारापुर सराय खादर थाना हस्तिनापुर मेरठ यूपी व अमित निवासी धारीवाला थाना पथरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी शराब की 6 पेटी बरामद की। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र नेगी, कांस्टेबल नारायण व संदीप राणा शामिल रहे।