विडियो :- मतगणना शुरू, विजय जुलूस पर प्रतिबंध,धारा 144 लागू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जिला पंचायत चुनाव की मतगणना क्षेत्रों के अनुसार प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना के 6 राउंड होंगे। संभवत ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के परिणाम 12:30 बजे तक आ सकते हैं। जिला पंचायत के परिणामों में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी विजय जुलूस विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

धारा 144 लागू है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। प्रत्याशी भी अपनी जीत का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ मतगणना स्थल पर डटा हुआ है।