हरिद्वार 14 नवम्बर। सक्षम द्वारा आगामी कुंभ मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ के कार्यालय का यज्ञ, हवन, पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। हरिद्वार नेत्र कुंभ के प्रबंधक एवं सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत के संयोजन में स्वामी विवेकानंद रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के प्रांगण में नेत्र कुंभ कार्यालय का शुभारंभ एकम्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के एमडी एवं नेत्र कुंभ के संयोजक संदीप जैन, सक्षम के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र, संघ के विभाग संयोजक राकेश कुमार सहित संघ और सक्षम के अधिकारियों ने किया।
आचार्य हरीश मिश्रा के आचार्यत्व में यज्ञ हवन पूजन में स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डा.संजय शाह एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हुए। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने जानकारी देते हुए बताया की जनवरी में 45 दिवसीय नेत्र कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश के बड़े-बड़े नेत्र चिकित्सक देशभर से आए तीर्थ यात्रियों के नेत्रों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मा व दवाइयां प्रदान करेंगे।
साथ ही अंधता निवारण के लिए मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। इस अवसर पर डा.महेश खेतान, समाज सेवी मोनू त्यागी, अनंत मेहरा, संदीप अरोड़ा, विनोद शर्मा, अनीता वर्मा, मानसी मिश्रा, सीमा चौहान, आरती मेहता, संजय वर्मा, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, मिथिलेश गौड़ आदि मौजूद रहे।




