हरिद्वार, 14 नवम्बर। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी एवं विधानसभा प्रभारी शोभाराम प्रजापति को आवेदन देकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी पेश की है।
इस दौरान हरजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले लगभग 25 वर्षों से एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में सक्रिय हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने पद और प्रतिष्ठा से अधिक संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी है।
यदि पार्टी ने अवसर दिया तो रानीपुर विधानसभा में भाजपा की विजय, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पूरी शक्ति, अनुभव और जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित करेंगे।




