तनवीर
संघर्षशील नेता थे मुलायम सिंह यादव-आशीष यादव
हरिद्वार, 11 अक्टूबर। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव ने कहा कि कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा, गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों की आवाज उठायी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव संघर्षशील नेता थे।
देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनका निधन बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव विकासवादी सोच के महान नेता थे। जो आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोच रखते थे। समाजवाद के महान व्यक्तित्व मुलायम सिंह यादव के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए र्देश के विकास में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने भी फोन के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव, महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी, प्रदेश सचिव शिवकुमार, युवजन सभा के प्रदेश सचिव आदेश उपाध्याय, कामेश्वर सिंह यादव, कार्यालय प्रभारी मंगता हसन, राजन राठोर, दिक्षान्त शर्मा, नसीर अहमद, रहीस अहमद, आस्तिक यादव, रिंकू बंटी, उज्ज्वल, प्रिंस यादवख् आदित्य यादव, शिवराम, रज्जू, गुलजार मलिक, सन्नी, पवन, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।