पटाखों में लगी आग,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

धनपुरा ग्राम में पटाखों की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पटाखों में लगी आग से जनहानि नहीं हुई। जिस स्थान पर पटाखों की दुकान थी। आसपास पटाखों की अन्य दुकानें नहीं थी ।वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। दीपावली पर्व के मौके पर पटाखों की बिक्री शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होती है।

जिस स्थान पर पटाखों की बिक्री की जा रही थी ।उस स्थान पर भीड़भाड़ कम थी। आग लगने से व्यापारी के सारे पटाखे जल गए। ग्रामीणों ने स्वयं ही पटाखों में लगी आग को बुझा दिया ।सोशल मीडिया पर पटाखों के जलने का वीडियो वायरल हो रहा है।