पथरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 अक्टूबर। थाना पथरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी व अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ग्राम बादशाहपुर निवासी विपिन को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि शेरपुर तिराहे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।

जबकि शराब लेकर जा रहा आरोपी सुमारा निवासी भुवापुर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा एकड़ खुर्द निवासी कुर्बान व इरफान को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चा व नकदी भी बरामद की गयी। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सोहन राणा, संदीप राणा, बलदेव, संदीप कुमार व नवीन शामिल रहे।