अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 नवम्बर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के संबंध में 10 सूत्रीय मांग पत्र पूर्व विधायक संजय गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने यूनियन प्रतिनिधियों सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, संजय पीवाल, आत्माराम बेनीवाल, प्रवीण कुमार, सलेकचंद, राजू खैरवाल को आश्वासन किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से विचार विमर्श कर व यूनियन प्रतिनिधियों से वार्ता करा कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। विधायक रहते हुए वे स्वयं भी पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखते रहे हैं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर व महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने उम्मीद जतायी कि सरकार समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।