चोरी की मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन समेत दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 नवम्बर। मोटर साईकिल व मोबाईल फोन चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि शिवलोक कालोनी निवासी दीपक ने उसकी मोटर साईकिल व मोबाईल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोहित एवं सौरभ निवासी होली चौक कनखल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुरायी गयी मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम में सुमन नगर चैकी प्रभारी एसआई इन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय तोमर व महेंद्र तोमर शामिल रहे।