9.87 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 15 नवम्बर। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत नगर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चण्डी चौक के पास झुग्गी झोंपडी निवासी आरोपी विजय कुमार उर्फ पंजाबी के कब्जे से 9.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज हुआ है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत, एसआई अशोक कश्यप, एसआई संतोष कश्यप, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल, मनोज यादव, रमेश सिंह नेगी शामिल रहे।