*बड़ी कारवाही* सत्यापन ना होने पर दो लाख दस हजार का जुर्माना

Crime
Spread the love

तनवीर

कबाड़ फेरी वालों को किराए पर रखने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

सत्यापन न करने पर 2 लाख 10 हज़ार का जुर्माना

स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाने के लिए गंभीरता के साथ सत्यापन अभियान एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर मे चलाया।

अभियान के दौरान सुभाषनगर क्षेत्र में प्लॉट में असम के रहने वाले 21 कबाड़ फेरी करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन न होने पर प्लॉट स्वामी आदिल पुत्र जान मोहम्मद निवासी नीलखुदना ज्वालापुर पर एक लाख दस हजार व हुसैन अहमद पुत्र ग़ुलाम नवी निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर पर एक लाख जुर्माना किया गया।

क्षेत्र में रहने वाले गैर राज्य के सभी फेरी वालों की पुलिस द्वारा सूची तैयार की जा रही है जिनका भौतिक सत्यापन भी होगा।