राजकुमार पाल
हरिद्वार, 23 दिसम्बर। उमेश पाल धनगर को आॅल इंडिया फोटोग्राफर्स एण्ड मीडिया फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमेश पाल धनगर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड सरकार में फोटोग्राफर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए फोटोग्राफर को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के साथ फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाने के लिए राज्यस्तरीय फोटोग्राफर भवन बनाने की माँग की जाएगी।
उत्तराखण्ड छायाकार विकास परिषद् का गठन भी उनकी प्राथमिकता है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार आमेन्द्र सक्सेना, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार सुनील सक्सेना, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुनीष शर्मा, देहरादून से मनीष शर्मा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार राजेश शर्मा अग्निहोत्री, वरिष्ठ फोटोग्राफर रमन पाल, पूर्वं क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी पाल आदि शामिल रहे।


