सड़क दुघर्टना में एक की मौत, दो घायल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 मार्च। विगत देर रात नारायण दत्त तिवारी यूथ हाॅस्टल के समीप बाईक व स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौत हो गयी। दुर्घटना में बाईक सवार व स्कूटी पर पीछे बैठी महिला भी घायल हो गयी। घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है। जगत किशोर पुत्र राजवल्लभ निवासी श्रीनाथ नगर ज्वालापुर की स्कूटी में बाईक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जगत किशोर बुरी तरह घायल हो गए। स्कूटी पर पीछे बैठी उनकी पत्नि रेनू भी घायल हो गयी। बाईक सवार को भी चोटें आयी।

सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जगत किशोर को मृत घोषित कर दिया। दुघर्टना में घायल जगत किशोर की पत्नि व बाईक सवार का अस्पाल में उपचार किया जा रहा है। पुंलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।