बीएचईएल को मिला पीएसई एक्सेलेन्स अवार्ड

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल को पीएसई एक्लीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सीपीएसई श्रेणी में महिलाओं और दिव्यांगों के योगदान के लिए भेल को पीएसई अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही भेल के सीएमडी नलिन सिंघल को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) पीएसई एक्सेलेन्स अवार्ड फॉर सीईओ, सीएमडी, एमडी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित 12वें पीएसई एक्सेलेन्स अवार्ड समारोह में भेल के सीएमडी ने सुश्री रेणुका गेरा निदेशक आईएसएंडपी व उपिंदर सिंह मठारू निदेशक पावर एवं मानव संसाधन के साथ पुरस्कार ग्रहण किया।