हरिद्वार, 9 नवम्बर। रक्तदान महादान, रक्तदान बचाए जान जैसे नारों को सार्थक करते हुए ज्वालापुर निवासी पार्षद अहसान अंसारी के पुत्र आरिफ अंसारी ने अपना दुर्लभ समूह कर रक्त देकर डिलीवरी के बेहद नाजुक मोड़ पर संघर्ष कर रही एक महिला और उसके बच्चे का जीवन बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक महिला को डिलीवरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महिला की हालत नाजुक थी। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सों महिला को रक्त की आवश्यकता बतायी। महिला के रक्त की जांच की गयी तो महिला का रक्त समूह एबी नेगेटिव होने की जानकारी सामने आयी। ए्बी नेगेटिव दुर्लभ रक्त समूह है, जोकि बहुत कम लोगों में पाया जाता है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गयी। ऐसे में आरिफ अंसारी सामने आए और बिना एक पल का भी विलंब किए स्वेच्छा से अपना दुर्लभ रक्त देकर मां और बच्चे का जीवन बचा लिया। ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार की टीम सहित शहर के तमाम लोग आरिफ अंसारी की प्रशंसा कर रहे हैं।




