देशी शराब समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 मार्च। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील उर्फ ग्लोरी निवासी कडच्छ के कब्जे से देशी शराब के 60 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।