मोबाइल टावर में चोरी करने के आरोपी दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अप्रैल। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अहबाबनगर स्थित मोबाइल टावर से बीटीएस कार्ड चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल टावर के इलेक्ट्रिशियन शेर सिंह निवासी शिवलोक कालोनी ने टावर से बीटीएस कार्ड चोरी करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना कर रहे एसआई वजिन्द्र नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर गुलबहार पुत्र समीम मुर्शरफ निवासी अहबाबनगर को मोबाइल टावर से चोरी किए बीटीएस कार्ड समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई वजिन्द्र नेगी के अलावा कांस्टेबल अमित गौड व राजेश बिष्ट शामिल रहे।